रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मामले में बने दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी, बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड


रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम कई रिकॉर्ड हो चुके है और आज के समय में दोनों की गिनती विश्व के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में होती है। आज हम आपको दोनों खिलाड़ियों के द्वारा बनाये गए एक ख़ास रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही एक बहुत ही खास रिकॉर्ड बनाया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो आईसीसी के सभी टूर्नामेंट्स में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड हासिल कर चुके हैं।

यानि इन दोनों बल्लेबाजों ने अब तक आईसीसी विश्व कप, आईसीसी विश्व टी20, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी टेस्ट चैंपियशनशिप में ये कमाल कर चुके हैं।ऐसा कारनामा ना तो कोई भारतीय खिलाड़ी कर सका है और ना ही विश्व क्रिकेट का कोई और बल्लेबाज कर सका है।

रोहित शर्मा


रोहित शर्मा ने साल 2015 विश्व कप में पहली बार मैन ऑफ द मैच आईसीसी के टूर्नामेंट में अपने नाम किया। इसके बाद वो 2016 में आईसीसी टी20 विश्व कप में 2 बार मैन ऑफ द मैच बने। यहीं नहीं साल 2017 में रोहित ने चैंपियन ट्रॉफी में भी मैन ऑफ मैच जीता । तो वहीं 2019 में खेले गए विश्व कप में तो रोहित ने 4 मैन ऑफ द मैच हासिल किए। जिसके बाद 2019 में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैन ऑफ द मैच जीते।

विराट कोहली


विराट कोहली 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार मैन ऑफ द मैच बने। इसके बाद 2012 टी20 विश्व कप और 2016 के टी20 विश्व कप में मिलाकर 5 मैन ऑफ द मैच। तो वहीं 2015 के विश्व कप में भी मैन ऑफ द मैच हासिल किया है। तो पिछले साल कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में मैन ऑफ द मैच जीता था।

Post a Comment

और नया पुराने