राजस्थान में बढ़ रहा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, आज 4 नए मरीज आए सामने


भारत के साथ ही राजस्थान में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 54 हो गई है। शनिवार को 4 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं। जिसमे 3 केस भीलवाड़ा से और एक केस अजमेर जिले से है। अजमेर में 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह संक्रमित युवक सेल्समैन है और पंजाब से लौटा है। वहीं दूसरा केस, भीलवाड़ा से 21 वर्षीय युवती है जो भीलवाड़ा बांगर अस्प्ताल की टाइपिस्ट है और नर्सिंग स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं।


आपको बता दें कि शुक्रवार को 7 नए पॉजिटिव केस सामने आये थे। जिनमें एक केस जोधपुर का, दो केस भीलवाड़ा से, 2 केस डूंगरपुर जिले से, एक केस चूरू से और एक केस जयपुर से सामने आये है। जोधपुर में एक पॉजिटिव केस पहले से संक्रमित मरीज का रूममेट है। डूंगरपुर में पिता-पुत्र दोनों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें पुत्र की उम्र 14 वर्ष है। ये राजस्थान का अब तक सबसे कम उम्र का कोरोना पॉजिटिव केस है। पिता-पुत्र दोनों बाइक से इंदौर से डूंगरपुर आये थे। चुरू में 60 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव सामने आयी है।


वहीं, गुरुवार को एक ही दिन में पांच नए पॉजिटिव केस सामने आये थे। गुरुवार को भीलवाड़ा जिले में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हुई। हालांकि, मौत के कारण दूसरी गंभीर बीमारी भी रही। 

Post a Comment

और नया पुराने