वैश्विक कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे विश्व में बढ़ता जा रहा है। और बता दे की अब तक विश्व में 20 हजार से भी ज्यादा लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। जबकि 4.68 लाख लोग इसके चपेट में आ चुके हैं। एशिया में इसका प्रभाव देखते हुए अब एशिया कप 2020 पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। अब ये टूर्नामेंट भी कोरोना वायरस के कारण रद्द हो सकता है।
इस बार का एशिया कप 2020 पाकिस्तान में होना था। जहाँ से उसको हटाना था। जिसके लिए सभी सदस्यों की बैठक होनी थी लेकिन अब कोरोना वायरस के कारण संभव नहीं हो रहा है। उससे भी बड़ा सवाल है की ये अब किस देश में खेला जायेगा।जिसका कारण है की इस वायरस का प्रभाव पूरे एशिया में ही बहुत ज्यादा हो रहा है।
बीसीसीआई के अध्यक्ष ने पहले साफ़ कर दिया है की पाकिस्तान में जाकर भारतीय टीम एशिया कप 2020 नहीं खेलेगी।उसके साथ ही उन्होंने कहा था की यदि पीसीबी किसी अन्य देश में ये टूर्नामेंट आयोजित करता है तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।जिसके लिए वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये एक बैठक होने वाली थी।जो अब होना मुश्किल नजर आ रहा है।ये टूर्नामेंट सितंबर में खेला जाना था।हालाँकि स्थिति को देखकर इसे रद्द किया जा सकता है।

إرسال تعليق