देशभर में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने 21 दिन का लॉक डाउन किया है। और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए किए गए 21 दिन के ‘लॉकडाउन’ से प्रभावित होने वाले लोगों के सहयोग के लिए आगे आए हैं।पूर्व भारतीय कप्तान जरुरतमंदों को 50 लाख रुपये का चावल दान करेंगे।
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के बयान में घोषणा की गई है कि गांगुली लाल बाबा चावल के साथ मिलकर उन जरूरतमंद लोगों को चावल मुहैया कराएंगे, जिन्हें सुरक्षा कारणों से सरकारी स्कूलों में रखा गया है।कंपनी के बयान के अनुसार, “उम्मीद है कि गांगुली की इस पहल से राज्य के अन्य नागरिकों को भी हमारे राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए इसी तरह के कदम उठाने की प्रेरणा मिलेगी।”
इससे पहले, बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को 25 लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया।सीएबी के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने अपनी तरफ से भी राज्य सरकार के रिलीफ फंड में मदद देने की बात कही है।
भारत के लिए खेल चुके इरफ़ान पठान और युसूफ पठान ने लोगो को कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क दिए थे।पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी लोगों को साबुन और मास्क बाट रहे हैं। 27 बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए बांग्लादेश सरकार को अपने मासिक वेतन का आधा हिस्सा दान करने का फैसला किया है।

إرسال تعليق