हॉट फोटोज शेयर कर रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला पर मारा निशाना


नागिन 4 स्टार रश्मि देसाई ने हाल ही में कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। लेकिन इन फोटोज को शेयर करते हुए अदाकारा ने कुछ ऐसे कैप्शन दिए हैं।


 जिन्हें देख ऐसा लगता है कि वो किसी पर निशाना साध रही हो। इन कैप्शन्स को देख सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस को गुस्सा आ गया और वो जमकर उन्हें ट्रोल करने लगे है।


फोटो को शेयर करते हुए रश्मि ने कैप्शन दिया है, ‘सीमा आसमान नहीं है बल्कि आपका दिमाग है। इसीलिए अगर आपका इगो मुझसे बात करेगा तो मेरा एटिट्यूड इसका जवाब देगा।’


दूसरी फोटो को शेयर करते हुए अदाकारा ने लिखा है, ‘मैच्योरिटी तब है जब आप अपना मुंह बंद रखे जब आपको किसी को कुछ खराब बोलने का मन करे। ये सिर्फ वो ही कर सकते हैं जो अंदर से शांत हो। जो कि सिर्फ यहां संभव है।’


बिग बॉस 13 में अदाकारा की लड़ाई सबसे ज्यादा अपने को-स्टार सिद्धार्थ शुक्ला से हुई थी। रश्मि देसाई की इन पोस्ट्स को देखकर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस गुस्से में तमतमा रहे है। सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस को रश्मि देसाई की ये पोस्ट बिल्कुल अच्छी नहीं लगी।

Post a Comment

أحدث أقدم