इसके अलावा अगर ऑनलाइन ऐसे मास्क खरीदने के विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं जिसे कोरोना वायरस के लिए स्पेशल फेस मास्क कहा जा रहा है तो इसपर बिल्कुल ध्यान न दें क्योंकि ऐसा कोई स्पेशल फेस मास्क नहीं बनाया गया है, जिसपर पूरी तरह से यकीन किया जाए। फेस मास्क इस्तेमाल करने के साथ अपने सफाई का भी ध्यान दें जैसे-हाथ को साफ रखें, नाक, आंख और मुंह को बार-बार न टच करें।
अगर ऑनलाइन कोरोना वायरस से जुड़ी दवाई खरीद रहे हैं तो ऐसा न करें। इसके अलावा ऑनलाइन कुछ टेस्ट किट्स भी बेची जा रहे जिसपर यकीन न करें। साथ ही WhatsApp, TikTok और YouTuber समेत किसी भी जगह दी जा रही कोरोना वायरस की जानकारी पर ध्यान न दें। बल्कि अगर लग रहा है कि आप बीमार हैं तो सीधी डॉक्टर के पास जाएं। इसके अलावा Coronavirus outbreak से जुड़े किसी भी आर्टिकल को ऑनलाइन शेयर करने से बचें। इससे गलत जानकारी लोगों के बीच फैल सकती है।



إرسال تعليق