आपको बता दें कि शुक्रवार को 7 नए पॉजिटिव केस सामने आये थे. जिनमें एक केस जोधपुर का, दो केस भीलवाड़ा से, 2 केस डूंगरपुर जिले से, एक केस चूरू से और एक केस जयपुर से सामने आये है. जोधपुर में एक पॉजिटिव केस पहले से संक्रमित मरीज का रूममेट है। डूंगरपुर में पिता-पुत्र दोनों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें पुत्र की उम्र 14 वर्ष है. ये राजस्थान का अब तक सबसे कम उम्र का कोरोना पॉजिटिव केस है। पिता-पुत्र दोनों बाइक से इंदौर से डूंगरपुर आये थे। चुरू में 60 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव सामने आयी है।
वहीं, गुरुवार को एक ही दिन में पांच नए पॉजिटिव केस सामने आये थे। गुरुवार को भीलवाड़ा जिले में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हुई. हालांकि, मौत के कारण दूसरी गंभीर बीमारी भी रही।
वहीं, जयपुर में जो पॉजिटिव केस आया है वह रामगंज इलाके का है। गुरुवार को भी जयपुर के रामगंज इलाके से एक पॉजिटिव केस सामने आया था। पिछले 24 घण्टें में जयपुर के रामगंज से ये दूसरा केस है। रामगंज इलाके के पहले कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आए लोगों की बड़ी सूची तैयार की गई। पत्नी समेत कुछ संपर्क केस को तुरंत SMS हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। वहीं, अन्य को RUHS आइसोलेशन में रखा गया है।
आपको बता दें कि राजस्थान में भीलवाड़ा में 22, जयपुर में 10, जोधपुर में 6, झुंझुनूं में 6, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर में 2-2, सीकर, पाली, अजमेर और चुरू में 1-1 कोरोना पॉजिटिव सामने आये हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार शाम को जयपुर के 7 थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इनमें माणकचौक, कोतवाली, रामगंज, सुभाषचौक इलाके में कर्फ्यू है। वहीं, नाहरगढ, ब्रह्मपुरी और गलतागेट के चारदिवारी इलाके में भी तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए हैं। इस बात की जानकारी एडिश्नल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने दी है।



إرسال تعليق