शादीशुदा महिलाओं को हमेशा बनाए रखनी चाहिए इन चीज़ों से दूरी


वास्तु के हिसाब से कुछ विशेष प्रकार की चीज़ों का शादीशुदा महिला के जीवन में अत्यधिक महत्व होता है। लेकिन कुछ चीज़े ऐसी भी हैं जिनका परहेज या कहे जिनसे दूरी बनाए रखना उनके लिए उतना ही जरूरी भी है। वास्तु के अनुसार इन चीज़ों को पहनने या फिर घर में रखने से भी परेशानियां हावी होती हैं। इन चीज़ों के कारण महिलाओं को नुकसान झेलना पड़ सकता है।


वास्तु के अनुसार जिन चीज़ों को प्रतिबंधित माना गया है उन्हे पहनना से महिलाओं को परेशानियां और नुकसान भुगतना पड़ सकता है। यह चीजें जीवन में नकारात्मकता को हावी कर समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं जिनका प्रभाव व्यक्ति को लंबे समय तक परेशान कर सकता है। माना जाता है कि शादीशुदा महिलाओं को कभी भी सफेद रंग के वस्त्र या सफेद साड़ी भूलकर भी नहीं पहननी चहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से महिलाओं के पति व्रत पर दोष लगता है। यहां तक किसी शादीशुदा महिला के घर में भी सफेद रंग का कोई वस्त्र नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह उनके जीवन और उनके रिश्ते में नकारात्मक शक्तियों को हावी करता है।


महिलाओं को श्रृंगार करते समय ध्यान रखना चाहिए कि वे काले रंग का कम से कम इस्तेमाल करें खासतौर पर काले रंग की चूड़ियों से परहेज करें। इसके संदर्भ में कहा जाता है कि काले रंग का इस्तेमाल करने से भी उन्हे नुकसान हो सकता है और साथ ही शनि प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है।


याद रखें कि सोने के आभूषणों को भूलकर भी पैरों में ना पहने क्योंकि यह अशुभ माना जाता है और समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पैरों में सोने के पायल या बिछिया खासतौर पर नहीं पहननी चाहिए इससे आपको शादीशुदा जीवन में कठिनाइयों और दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। पैरों में सोने से बनी चीज़ें पहनने से आपको कुबेर कि नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही यह जीवन में को हावी कर सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم