कोरोना से मरे 47 वर्षीय व्यक्ति का टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें शनिवार की देर रात अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वह गुजरात कैंसर रिसर्च सोसायटी अस्पताल में भर्ती थे। वह मधुमेह से भी पीड़ित थे। अहमदाबाद में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं राज्य में रविवार को तीन नए मामले सामने आए। राज्य के 61 कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामलों में से 21 अहमदाबाद से और वडोदरा के नौ, गांधीनगर के नौ, राजकोट के आठ, सूरत के सात और भावनगर, मेहसाणा, कच्छ और वेरावल, गिर-सोमनाथ में एक-एक मामले रिपोर्ट किए गए हैं।



إرسال تعليق