कोरोनावायरस से जंग लड़ने में एकमात्र हथियार लॉकडाउन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहारा लिया है, पूरा देश बंद है । लोगों से घरों में बैठने को कहा गया है। लेकिन इन 21 दिनों की कीमत देश की अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ने वाली हैं। कोरोना से राहत में कोई कमी ना रह जाए इसके लिए समाज के कई लोग सामने आ रहे हैं और राहत के लिए अपनी तरफ से आर्थिक मदद दे रहे हैं। आज जब खुद प्रधानमंत्री ने डोनेशन की मांग की तो भला उनकी इस मांग से कोई कैसे पीछे हटता।
प्रधानमंत्री ने देश के समृद्ध लोगों से अपील की, कि आगे बढ़ें और इस समय में देश का साथ दें। जितना बन सके उतना दान करें। प्रधानमंत्री ने पीएम केयर फंड के नाम से, अकाउंट नंबर और आइएफएससी कोड के साथ बैंक का नाम और बाकी डीटेल ट्वीट की।
इधर प्रधानमंत्री ने हाथ बढ़ाया उधर अक्षय कुमार फौरन सामने आ गए। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने प्रधानमंत्री की अपील पर तुरंत ही अपनी सेविंग्स से 25 करोड़ रूपए पीएम केयर फंड में देने का ऐलान कर दिया।
إرسال تعليق