दिल्ली में हिंसा से करीब 22 लोगों की मौत हो गई हैं। 250 से अधिक लोग इसमें घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद डोभाल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक और नव नियुक्त विशेष आयुक्त एस एन श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देर रात में दौरा किया।
संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 22 हो गई। जीटीबी अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मंगलवार को मृतक संख्या 13 थी। जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) सुनील कुमार गौतम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मरने वाले 22 लोगों में से चार को बुधवार सुबह लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल से लाया गया था।




إرسال تعليق