अफरीदी ने एक साक्षात्कार में कहा "मुझे नही लगता कि मोदी के सत्ता में रहते हमें भारत से कोई जवाब मिलेगा। हम अब उनकी (मोदी की) मानसिकता को समझ गए हैं। दोनों देशों की जनता ऐसा नहीं चाहती लेकिन एक आदमी दोनों देशों के रिश्तों को तबाह कर सकता है।"
इससे पहले भी अफरीदी कई बार भारत विरोधी बयान बाजी कर चुके हैं, हाल ही में उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान भारतीय सीरीयल का जिक्र करते हुए हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने बताया था कि जब एक बार उनकी बेटी भारतीय सीरीयल देखकर आरती करने की एक्टिंग कर रही थी तो उन्होंने टीवी फोड़ दिया था।

إرسال تعليق