धड़क गर्ल जान्हवी कपूर ने कराया शानदार फोटोशूट, तस्वीरें हुई वायरल


फिल्म एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने नया फोटोशूट करवाया हैं। इसमें उन्होंने एक शानदार नीले रंग का कटआउट गाउन पहन रखा था जो कि उनपर पूरी तरह से खूबसूरत लग रहा था।


धड़क की एक्ट्रेस ने इसके साथ टैसल हील्स पहन रखा था। उनकी पोस्ट को फैन्स ने हाथों-हाथ लिया है और दिल खोलकर कमेंट किया हैं। जान्हवी कपूर की कई फ़िल्में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ है, जिसमें पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी हैं। फिल्म पहली महिला एयरफोर्स पायलट पर आधारित है और यह फिल्म 24 अप्रैल, 2020 को रिलीज होने वाली है।


इस बायोपिक के अलावा जान्हवी 'रूही अफ़ज़ा' में राजकुमार राव के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन और लक्ष्या के साथ वह ’दोस्ताना 2’ भी नजर आयेंगी और अंत में जान्हवी कपूर करण जौहर की फिल्म तख्त में भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।


इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी हैं। जान्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Post a Comment

और नया पुराने