बेडरुम में रखी ये चीज़ें बनती हैं पति-पत्नी के बीच तनाव का कारण, आज ही कर दें रुम से बाहर


बेडरुम में ही हमारे जीवन का ज्यादा समय सोते समय व्यतीत होता है। इसलिए यदि बेडरुम में वास्तुदोष होते हैं तो यह पति-पत्नी के बीच तनाव का कारण बनते हैं। वास्तु अनुसार बेडरुम में रखी वस्तु यानी पलंग या फिर अन्य चीजें नहीं रखी होतो बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कई अन्य चीज़ों के रखे होने के कारण भी वास्तुदोष उत्पन्न होता है और फिर पारिवारिक क्लेश का कारण बनता है। पति-पत्नी के बीच प्रेम बनाए रखने के लिए वास्तु अनुसार कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, आइए जानते हैं उन बातों के बारे में.....


1. यदि पति-पत्नी की आपस में बिलकुल नहीं बनती तो दंपति को अपने बेडरुम में सिरामिक की विंड चाइम्स लगाना चाहिए। इससे आपको लाभ होगा।

2. अपने बेडरूम में पति-पत्नी के प्रतीक के रूप में दो सुंदर सजावटी गमले रखें, आपसी प्रेम बना रहेगा।

3. लवबर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी की छोटी मूर्तियों का जोड़ा बेडरूम में रखें।

4. बेडरूम में राधाकृष्ण की पेंटिंग लगा सकते हैं।


5. बेडरूम में कोई भी चीज़ अस्थव्यस्त या बिखरी हुई न रखें, इससे जीवन में बिखराव उत्पन्न होता है।

6. बेडरूम में पानी की तस्वीर वाली पेंटिंग नही लगानी चाहिए।

7. बेडरूम में कबाड़ न इकट्‌ठा होने दें। इससे निगेटिविटी फैलती है।

Post a Comment

और नया पुराने