दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी(आप) गत कई वर्षो से दिल्ली नगर निगम(एमसीडी) और शहर के लिए ज्यादा फंड की मांग कर रही है।
इससे पहले दिन में, केजरीवाल ने कहा था कि आम बजट यह बताएगा कि भाजपा दिल्ली की कितनी परवाह करती है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, "दिल्ली के लोगों को पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार बजट में दिल्ली के हितों की रक्षा करेगी। चुनाव के मद्देनजर दिल्ली को और भी ज्यादा मिलना चाहिए। बजट बताएगा कि भाजपा को हम दिल्लीवालों की कितनी परवाह है।"
चुनाव आयोग ने छह जनवरी को जब दिल्ली विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित की थी तब कहा था कि सरकार को शहर में आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के चलते किसी भी प्रकार की राज्य आधारित परियोजनाओं की घोषणा नहीं करनी चाहिए।
हालांकि केजरीवाल ने मांग की थी कि केंद्र को बजट में शहर के लिए प्रावधानों की घोषणा करनी चाहिए।



إرسال تعليق