बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से एक वीडियो शेयर किया है। 44 सेकेंड के इस वीडियो में एक कुत्ता बच्चों के साथ क्रिकेट खेलता हुआ नजर आ रहा हैं। बच्चे विकेटकीपर की भूमिका को बखूबी निभाते देखे जा सकते हैं।
इस वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि यह कुत्ता हर गेंद पर सावधान हैं, वे खिलाड़ी को रन लेने से रोकने के लिए गेंद के पीछे दौड़ रहा है। ठीक उसी तरह जिस तरह सामान्य फील्डर दौड़ता है।
दूसरी गेंद फेंकने से पहले कुत्ता अपनी पोजिशन पर आकर खड़े हो जाता है। अगली गेंद पर लड़की गेंद को डिफेंड करती है। कुत्ता उछलते हुए गेंद तक पहुंचता है। अंतिम गेंद पर गेंदबाज बंपर फेंकता है, इस पर भी कुत्ता उछलते हुए गेंद को पकड़ कर लाता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिमी ग्रेवाल ने लिखा, बेस्ट फील्डर ऑफ द ईयर।
An award for the Best Fielder of the Year!!👑🥜 pic.twitter.com/7PWBLBgnnV— Simi Garewal (@Simi_Garewal) February 20, 2020

إرسال تعليق