भूलकर भी इस दिन बाहर ना फेंके पुरानी झाड़ू, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी


जब झाड़ू पुरानी हो जाती है तो वह भी कचड़े के सामान ही हो जाती है। ऐसे में घर के अंदर ज्यादा दिनों तक टूटी हुई झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि घर के अंदर ज्यादा दिनों तक टूटी हुई झाड़ू रखने से या कचरा रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

घर का जो भी टूटा-फूटा सामान है या पुराना सामान, जिसका आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं उन्हें अमावस्या के दिन घर से बाहर निकाल देना चाहिए। झाड़ू भी आप इसी दिन बाहर निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप शनिवार के दिन भी झाड़ू को घर बाहर निकाल सकते हैं। भूलकर भी गुरुवार या शुक्रवार को घर के बाहर झाड़ु ना फेकें। इससे मां लक्ष्मी भी झाड़ू के साथ घर के बाहर चली जाती हैं।


कभी भी टूटे हुए झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे घर में परेशानियां बढ़ जाती हैं। घर पर संकट आने लगता है। झाड़ू अगर टूट-टूट कर पूरे घर में गिर रही है तो उसे या तो हटा दें या उसे धागे या रस्सी से अच्छी तरह बांध दें।

दरअसल, घर में जगह-जगह टूट कर गिरने से घर साफ होने की बजाय और गंदा हो जाता है। गंदगी में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसलिए आप भूलकर भी टूटे-फूटे झाड़ू से झाड़ू ना लगाएं।


अगर आप घर के लिए झाड़ू की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए मंगलवार, शनिवार या अमावस्या का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। शनिवार या अमावस्या के दिन नई झाड़ू का इस्तेमाल करने से घर पूरी तरह दोष मुक्त हो जाता है और सुख समृद्धि बढ़ती है।

Post a Comment

أحدث أقدم