इंस्टाग्राम पर यामी गौतम ने किए फोटो शेयर, लोगो को आईं खूब पसंद


पिछले दिनों यामी गौतम बडे़ पर्दे पर फिल्म बाला में एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ नजर आई थीं। इंस्टाग्राम पर यह सारी फोटोज फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


हाल ही में यामी गौतम ने खूबसूरत फोटोशूट करवाया। यामी गौतम एक भारतीय एक्ट्रेस हैं। यामी ने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक 'चांद के पार चलो' से की थी।


यामी गौतम का ये बोल्ड अवतार फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यामी गौतम जब 20 साल की थीं, वह अपना करियर फिल्मों में बनाने के लिए मुंबई आ गई। उनका फिल्म करियर कन्नड़ फिल्म 'उल्लासा' से शुरु हुआ था। इस फिल्म में उन्हें एक्टिंग के लिए काफी सराहा गया था।


यामी गौतम इस फोटो में क्यूट और चिल्ल वाइब दे रही हैं। यामी गौतम ने साल 2012 में बॉलीवुड फिल्म 'विकी डोनर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना थे। फिल्म में इन्होनें एक बंगाली लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म से ही ये लोगों के बीच जानी जाती हैं।​


आपको बता दें, कि यामी गौतम बदलापुर, काबिल, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, बाला जैसे हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। साल 2019 में फिल्म बाला में परी जैसे किरदार निभाने के लिए फिल्म क्रिटिक्स ने खूब सराहा है।


इस फोटो में अपनी बोल्ड अदाओं से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। आने वाले दिनों में यामी गौतम फिल्म 'गिन्नी वेडज सनी' में फिल्म छप्पाक एक्टर विक्रांत मैसे के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم