यह जीव लोगों के लिए रहस्य का विषय बना हुआ है और लोग इसे देखकर हैरत में पड़ गए है। कुछ लोग तो इसे देखकर बुरी तरह से डरे हुए हैं. समुद्र के किनारे मिले जीव को लोगों ने समुद्री शैतान का नाम दिया।
इस जीव को देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये किसी प्राकृतिक आपदा का संकेत है। इसके बाद फिशरी डिपार्टमेंट जीव की जांच में जुट गया है। जीव की पहचान के लिए इसका डीएनए टेस्ट भी किया जा रहा है।
ये जीव ओरियन्टल मिन्डोरो प्रॉविन्स में समुद्र किनारे एक बीच पर मिला। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समुद्र से बहकर यहां तक आ गया है। आस-पास के लोग इसको देखकर हैरान रह गए हैं। दूसरी तरफ फिशरी लॉ इन्फोर्समेंट ने कहा कि इसका आकार व्हेल मछली के अवशेष जैसा लग रहा है।
फिशरी डिपार्टमेंट के अधिकारी वोक्स क्रुसादा ने कहा कि जीव का सैंपल लिया गया है। इस जीव से भयंकर बदबू आ रही है। उन्होंने कहा कि इसका डीएनए टेस्ट किया जाएगा। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि ये किसी आपदा का संकेत हो सकता है. लगता है कि कुछ गलत होने वाला है, प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें।





إرسال تعليق