सामने आईं तस्वीरों में करिश्मा प्रिंटिड बिकिनी में दिख रही हैं। करिश्मा का ये अंदाज देख फैंस के होश उड़ गए हैं। करिश्मा कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं।
करिश्मा तन्ना ने एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। वह रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में भी नजर आईं।
करिश्मा की अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। 'संजू' एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
करिश्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाली हैं। इसशो के अलावा करिश्मा फिल्म 'टीना एंड लोलो' में नजर आने वाली हैं।
करिश्मा को इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। यह संख्या अपने आप में प्रमाण है कि उनकी फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है।






एक टिप्पणी भेजें