पेरिस में इस जगह को फ्रेंच कैटकॉम्ब्स के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि साल 1785 में कब्रिस्तान की कमी के चलते कई लाशों को एक साथ एक गड्ढे में दफना दिया गया था। 200 मीटर लंबा कब्रों का यह तहखाना भले ही डरावना हो, लेकिन इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। पहली बार इस तहखाने को साल 2008 में लोगों के लिए खोला गया था। तब से लेकर अब तक चार करोड़ से ज्यादा लोग यहां आ चुके हैं।
एक होटल बुकिंग वेबसाइट के अनुसार, इस जगह का इस्तेमाल कुछ हॉलीवुड फिल्मों और फैशन शो के लिए भी किया जा चुका है। कहा जाता है कि तहखाने की खोज के बाद यहां मौजूद कंकालों को इकठ्ठा करने में करीब 10 साल का वक्त लगा था।



एक टिप्पणी भेजें