धवन और भुवनेश्वर भी चोट से उबर रहे हैं। भुवनेश्वर का हर्निया का आपरेशन हुआ था जबकि धवन को पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान कंधे में चोट लगी थी। इस टी20 टूर्नामेंट में खिताब के लिए कुल 16 टीमें चुनौती पेश करेंगी। फाइनल छह मार्च को खेल जाएगा।
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और संजू सैमसन के अलावा घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव, राहुल त्रिपाठी और अंडर 19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दिव्यांश सक्सेना बीपीसीएल टीम का हिस्सा होंगे।
दिनेश कार्तिक, मनदीप सिंह, राहुल तेवतिया, वरूण चक्रवर्ती और रुतुराज गायकवाड़ डीवाई पाटिल ए टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कमलेश नागरकोटी, वरूण आरोन और मनन वोहरा डीवाई पाटिल बी टीम की ओर से खेलेंगे।




إرسال تعليق