भाई ने अपनी 11 साल की बहन के साथ 100 बार किया बलात्कार, ऐसे खुली पोल


हाल ही में जो अपराध का मामला सामने आया है वह चौकाने वाला है। इस मामले में 17 साल के भाई ने अपनी 11 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया है। वहीं इस पूरे मामले में लड़की प्रेग्नेंट हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 11 साल की बलात्कार पीड़िता ने घर के बाथटब में अपने बेबी को जन्म दिया है जो प्रीमेच्योर था। इस मामले को अमेरिका के सेंट चार्लेस, मिसूरी का बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक आरोपी भाई के खिलाफ नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का केस दायर किया जा चुका है। वहीं पीड़िता के माता-पिता के खिलाफ भी बेटी की सही से देखभाल नहीं करने के आरोप में केस दायर किया जा चुका है।


इस मामले को लेकर कहा जा रहा है कि यह घटना तब सामने आई जब लड़की के माता पिता एक नवजात को लेकर मिसूरी के सेंट जोसेफ हॉस्पिटल पहुंचे। वहीं उन्होंने बताया कि बच्चा उसके पिता की एक प्रेमिका घर के बाहर छोड़ कर चली गई है लेकिन बाद में जांच में पता चला कि बच्चा नाबालिग लड़की का है और घर के बाथटब में उसे जन्म दिया गया।


वहीं माता पिता को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी बेटी गर्भवती है और उसका भाई उसके साथ दुष्कर्म करता है। इस मामले में जब पुलिस ने सख्ती की तो लड़के ने अपने जुर्म कबूल कर लिया और उसने बताया कि उसने अपनी बहन के साथ 100 बार बलात्कार किया जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। इस मामले में अब बच्चे का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और उसके माता पिता ने बताया कि उसकी बेटी और बेटा एक रिश्तेदार के घर में रहते थे। (all demo photos)

Post a Comment

أحدث أقدم