सिंदूर का दान
शास्त्रों के अनुसार माना गया है कि किसी भी सुहागिन महिला को अपने सिंदूर का दान नहीं करना चाहिए। सुहागिन महिला द्वारा ऐसा करने से पति का प्यार बंट जाता है। बता दें कि तिरछी मांग निकालकर सिंदूर लगाने को भी अशुभ माना गया है।
झाड़ू का दान
भूलकर भी कभी किसी को झाड़ू दान ना करें। शास्त्रों में झाडू को लक्ष्मी का कारक माना जाता है। कहा जाता है की झाडू दान करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है और मां लक्ष्मी के नाराज़ होने से घर में धन-ऐश्वर्य की कमी आ जाती है। इसलिए झाडू का दान कभी नहीं करना चाहिए अशुभ माना जाता है।
खराब या इस्तेमाल किया गया तेल का दान
ज्योतिष के अनुसार माना गया है की तेल का दान करने से शनिदेव के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। लेकिन शनिवार के दिन खराब या उपयोग किये हए तेल का दान कभी नहीं करना चाहिए। इस तरह तेल का दान करने से आपको इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।
फटी हुई कॉपी किताब का दान
सामान्यतः कहा जाता है की कॉपी किताब का दान करने से विद्या बढ़ती है और आपको सरस्वती जी का आशीर्वाद मिलता है। कॉपी किताब का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है,लेकिन ध्यान रहे कि कॉपी किताब फटी हुई न हो यदि कॉपी किताब फटी हुई होती है तो आपको नुकसान हो सकता है।
प्लास्टिक की चीजें का दान
बहुत कम लोग ये बात जानते है की हमें कभी प्लास्टिक की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। प्लास्टिक की चीज़ों का दान करना अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है की इसका दान करने से आपको व्यापार,नौकरी में नुकसान होता है, लेकिन हां आप अपने लिए प्लास्टिक जरुर खरिद सकते हैं।
स्टील के बर्तन का दान
स्टील के बर्तनों का दान करने से घर की सुथ-शांति खत्म होती है। लेकिन हम जाने अनजाने में ये गलती कर बैठते हैं। शास्त्रों की बात करें तो कहीं हमें इस चीज़ का उल्लेख नहीं मिलेगा की हमें स्टील के बरतनों का दान करना चाहिए। क्योकि इससे आपको काफी नुकसान हो सकते हैं।



إرسال تعليق