जानिए, लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करना बालों के लिए कितना फायदेमंद होता है


क्या आपको पता है कि लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करना बालों के लिए कितना फायदेमंद होता है। इससे कंघी करने के बाद बाल पहले से ज्यादा बेहतर हो जाते हैं। चलिये जानते हैं कि इसके क्या क्या हैं होते हैं फायदे....

बालों की उलझन सुलझाना :- इस कंघी के दांत कोमल और मोटे होते हैं, इसकी वजह से उलझे हुए बालों को सुलझाने में मदद मिलती हैं।


बालों का टूटना करता है कम:- अक्सर बाल रूखे होने की वजह से उलझने लगते हैं। और उलझने के कारण बाल टूट जाते है। लकड़ी की कंघी इस्तेमाल करने से फ्रिक्शन कम होता हैं और बालों का टूटना कम होने लगता है।

बालों में होनेवाली स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी कम करना:- प्लास्टिक की कंघी इस्तेमाल करने से आपको बालों में स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी पैदा होता है। लेकिन लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करने से ऐसा नहीं लगता। बाल स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी की वजह से बिखरे हुए दिखते हैं। लकड़ी की कंघी के इस्तेमाल से ये परेशानी कम होती है।


चिप-चिपाहट कम करता हैं :- शायद आपको पता नहीं कि सीबम के कारण आपके बाल चिपचिपे हो जाते हैं। लकड़ी की बनी कंघी बालो का ज्यादा तेल सोंख लेती हैं और बालो में संतुलन बनाये रखती हैं।

स्कैल्प रिलैक्स महसूस करता हैं:- इस कंघी का इस्तेमाल करने से स्कैल्प और हेयर में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीके से होने में मदद मिलती हैं। और मसाज जैसा अनुभव होने के कारण अच्छा लगता है।

Post a Comment

أحدث أقدم