नथ
अगर किसी महिला की नथ यानी नोज रिंग खो जाती है तो सावधान होकर काम करना चाहिए। भविष्य में अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
मंगलसूत्र
किसी भी विवाहित स्त्री के मंगलसूत्र का खोना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर पति के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।
कान की बाली
किसी स्त्री की कान की बाली खो जाती है तो समझ लेना चाहिए कि घर-परिवार से जुड़ा कोई बुरा समाचार मिल सकता है।
सोने की चूड़ियां
अगर सोने की चूड़ियां गुम हो जाती हैं तो महिला को बिना वजह से घर-परिवार में अपमानित होना पड़ सकता है।
पायल
किसी महिला की पायल खो जाती है तो समझ लेना चाहिए कि परिवार में किसी को चोट लगने के योग बन रहे हैं।



إرسال تعليق