दरअसल, इन एक्टर्स को एक अंडर वॉटर किसिंग सीन करना था। सबसे बड़ी बात थी एक ही वक्त में दोनों अपनी सांस भी रोकनी थी। इसे एक टेक में करना काफी मुश्किल था। क्योंकि आदित्य और दिशा को अपने सांस लेने के पैटर्न में पूरा बदलाव करना था। दिशा ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो डाइविंग सूट में नज़र आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मलंग के लिए स्पेशल ट्रेनिंग।’
गौरतलब है कि इसी साल मई में आदित्य रॉय कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा किया था जिसमें आदित्य और उनकी आने वाली फिल्म 'मलंग' की सह-कलाकार दिशा पाटनी गोताखोरों वाले सूट में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को लेकर दिशा के प्रशंसकों ने दिशा को खूब ट्रोल किया था।
उस पर दिशा ने सिर्फ इतना कहा था कि हम किसी खास चीज के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। उस खास तैयारी के बारे में अब पता चल चुका है।

एक टिप्पणी भेजें