आपको भी आते है सुंदर लड़कियों के सपने तो जान लें इसका मतलब


सपना एक ऐसी चीज हैं जो हर किसी को आता हैं। जब भी हम रात को आँखें बंद कर सोते हैं तो हमारे सपनो में कई तरह की चीजें आना शुरू हो जाती हैं।कई बार तो ये सपने इतने मीठे होते हैं कि हम सोचने लगते हैं कि काश ये सपना सच हो जाए। वैसे हमारे ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य को आने वाले सपनो और उनके मायनों का जिक्र किया गया हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि सपने में आप जो भी चीज देखते हैं वो आपको आपके भविष्य के बारे में कोई ना कोई सुचना देता हैं। जब भी आप सपने में किसी महिला को देखे तो ये जरूर याद रखे कि उस महिला ने क्या पहन रखा था। इस तरह आप ये जान पाएंगे कि उस सुंदर महिला के आपके सपने में आने की क्या वजह थी। तो चलिए जानते हैं कि सपने में महिलाओं के आने का क्या मतलब होता हैं....

1. सजी धजी लड़की: यदि आपको सपने में श्रृंगार के साथ सजी धजी लड़की दिखाई देती हैं तो समझ जाइए कि जल्द ही आपके घर शहनाई की गूँज सुनाई देने वाली हैं। इसका एक अर्थ ये भी होता हैं कि आपके घर जल्द ही बच्चों की किलकारियां सुनाई देगी।

2. मुस्कुराती लड़की: यदि आप सपने में मुस्कुराती हुई लड़की को देखते हैं तो समझ जाइए कि आपकी लाइफ में तरक्की होने वाली हैं और जल्द ही आपको धन प्राप्ति भी होगी।

3. रोती हुई लड़की: यदि सपने में रोती हुई लड़की दिखाई दे तो समझो ये कोई अशुभ संकेत हैं। आपके घर में लड़ाई झगड़े की स्थिति या धन हानि जैसी समस्या हो सकती हैं।

4. रोमांस करते हुए: यदि कोई व्यक्ति खुद को किसी लड़की के साथ रोमांस करते हुए देखता हैं तो ये उसकी बेहतर लव लाइफ का संकेत होता हैं। साथ ही ये धन प्राप्ति की और भी इशारा करता हैं।

5. बेहद हसीन लड़की: यदि आपको सपने में बहुत ही बला की खुबसूरत महिला दिखाई दे तो समझ लो आपको नौकरी, करियर और बिजनेस में फायदा होने वाला हैं। सपने में लड़की के साथ फूलो का दिखाई देना भी यही संकेत देता हैं।

6. नकाब पहने लड़की: यदि आप सपने में नकाब पहने या चेरा ढके हुए लड़की दिखाई दे तो समझ जाना कि जल्द ही लाइफ में आपको कोई धोखा देने वाला हैं।

7. दूर जाती लड़की: सपने में कोई लड़की खुद से दूर जाती दिखे तो ये स्वास्थ और धन की हानि का संकेत होता हैं।

8. शादी के जोड़े में: यदि आप किसी महिला को शादी के परिधान में देखते हैं तो समझ जाइए आपकी लाइफ में कुछ बहुत अच्छा होने वाला हैं। कुछ ऐसा जिस से आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी।

Post a Comment

और नया पुराने