बिग बॉस 13 सीज़न की टीआरपी आसमान छू रही है, जिसकी वजह है कंटेस्टेंटो के बीच गहरे संबंध और सलमान का उन्हें उनके रिश्तों को लेकर ट्रॉल करना है ,ऐसा सलमान खान अपने शो के निर्देशकों के कहने पर कर रहे हैं क्योंकि ऐसा शो में पहली बार हो रहा है और इसकी वजह से शो दिलचस्प होता जा रहा है ।
सलमान ने पारस और अरहान को कहा कि -तुम लड़कियों की ज़िंदगी क्यों बर्बाद कर रहे हो? इसपर केआरके ने कमेंट किया कि सर अपने भी तो बहुत लड़कियों की ज़िंदगी को मजाक बनाया है ।
सलमान ने पारस और माहिरा के बीच गहरे संबंध को देखकर पारस को कहा -कि तुम्हारी गर्लफ्रैंड अकांक्षा का मेरे पास फ़ोन आया था और वो, दोनों के रिश्तों को लेकर खुश नही है सलमान ने सीधा-सीधा पारस पर लड़कियों की ज़िंदगी से खेलने का आरोप लगाया पर माहिरा ने सलमान की बातों पर ध्यान नही दिया और कहा कि- पारस मेरे को लेकर सीरियस है और यह कोई गेम प्लान नही है ।
इसी के साथ सलमान खान ने असीम रियाज़ को हिमांशी की शादी तुड़वाने का दोषी बताया, क्योंकि हिमांशी की पहले से ही शादी तय हो गयी थी पर शो में आने के बाद हिमांशी और असीम के रिलेशन बहुत अच्छे बन गए हैं जिसकी वजह से हिमांशी के मंगेतर ने शादी करने से मना दिया है ।
सबसे पहले सलमान ने रश्मि देसाई और अरहान खान के रिश्ते को गलत बताया था और इन सबकी वजह शो की टीआरपी बढ़ाना है लेकिन केआरके इसपर शांत नही बैठे और सलमान को बोल दिया कि -आप भी तो कई लड़कियों की ज़िंदगी से साथ खेले हो ,इसमें कितना सच है कितना झूट यह तो वही जाने ?





إرسال تعليق