आज के आर्टिकल मे हम बात करेंगे किंग कोहली और सुपरहिट रोहित शर्मा की शानदार पारी और रैंकिंग की ।
जैसा कि हम सब जानते हैं रविवार को हुए तीसरे वनडे मैच में भारत ने कोहली और रोहित जैसी चेस मास्टर जोड़ी की वजह से जीत प्राप्त करी, साथ ही सिरीज़ भी अपने नाम की और कोहली ODI रैंकिंग में टॉप पर आए जबकि रोहित दूसरे नंबर पर कायम हुए, जी हां कोहली 886अंको के साथ टॉप पर विराजमान हैं और रोहित 868 अंको के साथ दूसरे नंबर पर हैं ।
अगर हम ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग रैंकिंग की बात करे तो आरोन फिंच , डेविड वार्नर की रैंकिंग 1 स्थान ऊपर आई और स्टीव स्मिथ जो की प्रतिबंध लगने से पहले टॉप रैंकिंग पर हुआ करते थे उनकी अब रैंक 23 है,पर इस सिरीज़ में उन्होंने बहुत ही अच्छा बैटिंग प्रदर्शन कर टोटल 229 रन बनाए और फाइनल मैच मे 131 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे और साथ ही अपनी रैंकिंग मे ऊपर भी आए ।
अगर हम गेंदबाज़ों की बात करते तो भारत के तूफानी गेंदबाज़ बुमराह 764 अंको के साथ टॉप पर हैं उनके बाद ट्रेंट बोल्ट के 737 अंक हैं और मुजीब उर रहमान के 701 अंक हैं और ये दोनों दूसरी और तीसरी रैंकिंग पर अपनी जगह बनाई हुई हैं जबकि चौथे स्थान पर 684 अंक के साथ कागिसो रबाडा विराजमान हैं उनके साथ मे पैट कमिंस 673 अंको के साथ पांचवे स्थान पर हैं ।
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि इस सिरीज़ मे बहुत से बैट्समैन और बॉलरो की रैंकिंग ऊपर और नीचे हुई है इनके बीच ही विराट और रोहित ने भी पहले और दूसरे स्थान पर अपना हक जमा लिया है और अच्छा प्रदर्शन कर भारीय टीम को जीत दिलाने मे भी इन दोनों का बहुत बड़ा योगदान रहा ।
भारत को पहले मैच में शिकस्त मिली पर उन्होंने आखिरी के दोनों मैचों में कमबैक कर सीरीज को 2-1से अपने नाम किया और कोहली ने सिरीज़ मे183 रन बनाए जबकि रोहित ने 171 रन बनाए साथ ही आखिरी मैच में 119 रन का मैच विनिंग नॉक लगाया ।
हम शिखर धवन को नही भूल सकते क्योंकि पहली दोनों परियों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपनी रैंक को 15 कर लिया है हलहांकी तीसरे मैच वो चोटिल होने की वजह से नही खेल पाए परंतु राहुल ने भी 3 मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी रैंक को 50 कर लिया है और हम बता दे कि पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आज़म 3 रैंकिंग पर स्थित हैं ।







إرسال تعليق