बॉलीवुड लाइफ हिन्दी आपको लगातार अपनी रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी देता आ रहा है कि कौन-कौन सी अदाकाराएं छुट्टियां मनाने बाहर जा रही हैं, इस लिस्ट में अब ग्रेड ग्रैंड मस्ती अदाकारा श्रद्धा दास का नाम भी जुड़ गया है।
आइए आपको श्रद्धा दास की वेकेशन पिक्स दिखाते हैं। अदाकारा श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो बिकनी में आराम फरमाती दिख रही हैं।
श्रद्धा दास ने पूल में उतरकर अपनी दोस्त के साथ कई सारी तस्वीरें खिंचवाई हैं। इनमें वो कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं। अदाकारा श्रद्धा दास वेकेशन पर जाकर मीटाइम बिताना नहीं भूली हैं। वो पूल किनारे लेटकर शांति के पल बिता रही हैं।
श्रद्धा दास अपनी खास दोस्त के साथ वेकेशन पर गई हैं, जहां वो खूब एन्जॉय कर रही हैं। तस्वीरों में जिस तरह के खिलखिलाती नजर आ रही हैं। अदाकारा श्रद्धा दास इस समय बाली में हैं, जहां से वो लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं।





إرسال تعليق