बात की जाए उनकी लेटेस्ट तस्वीरों की तो उनमें वह काले रंग के स्विम सूट में नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उवर्शी ढोलकिया ने कैप्शन में लिखा है कि मालदीव धरती का स्वर्ग है। उर्वशी की इन लेटेस्ट तस्वीरों पर अब तक 10 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके है।
उर्वशी का नाम उन अदाकाराओं की लिस्ट में शुमार है, जोकि एकता कपूर की खास है। उर्वशी एकता की खास दोस्तों में से भी एक है। उर्वशी और एकता की बॉन्डिंग को तो आप इनकी किसी भी पार्टी में भी साफ-साफ देख सकते है।
उर्वशी सालों पहले एकता कपूर के हिट सीरियल्स में से एक ‘कसौटी जिंदगी के’ के जरिए धमाल मचा चुकी है। उवर्शी ढोलकिया ने इस सीरियल में कोमोलिका का किरदार अदा किया था। इस किरदार के जरिए उर्वशी ने लाखों-करोड़ों दिल जीत लिए थे। इस सीरियल में श्वेता तिवारी और सीजेन खान ने मुख्य किरदार अदा किया था।
उवर्शी ‘कसौटी जिंदगी के’ के अलावा बड़ी दूर से आए है और चंद्रकांता जैसे शोज में भी दिख चुकी है। उर्वशी ने सालों पहले सलमान खान के शो बिग बॉस 6 में नजर आई थी और वह इस सीजन की विजेता भी थी। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको उवर्शी ढोलकिया के वेकेशन की तस्वीरें कैसी लगी?





إرسال تعليق