डॉक्टरों के मुताबिक लोग इस बीमारी के बारे में आम लोगों हमसे भी बात करने में हिचकिचाते हैं। टेस्ट के बाद पता चलता है कि मरीज को एड्स भी है। आसपास के लोग इस बीमारी से पीड़ित लोगों से दूरी बनाने लगते हैं जो कि गलत है। बिना जानकारी के इस बीमारी को लेकर मिथक बनाने से बेहतर है कि लोगों को इस बीमारी के बारे में पढ़ना चाहिए। ऐसे में इन झूठी बातों के पीछे का सच जानना बहुत जरूरी है। आइए इस मौके पर आपको एड्स से जुड़े कुछ ऐसे ही मिथकों के बारे में बताते हैं जिन्हें लोग अक्सर सच मान लेते हैं।
किस करने या छूने से नहीं फैलता एड्स :- लोगों के बीच ऐसी मिथक है कि किस करने या एचआईवी पीड़ित को ढूने से एड्स होता है, जो कि गलत है। इन बातों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है
एचआईवी पीड़ित के साथ रहने से नहीं होता एड्स :- एचआईवी पीड़ित के रहने या उनके साथ खाना खाने से एड्स नहीं होता है। इसके अलावा उनके साथ एक ही टॉयलेट का प्रयोग करने से भी एड्स नहीं होता।
मच्छर के काटने से नहीं फैलता एड्स :- एचआईवी/एड्स पीड़ित को काटा हुआ मच्छर अगर आपको काटे इससे एचआईवी नहीं फैलता।
टैटू बनवाने या पियर्सिंग से नहीं हो सकता है HIV/AIDS :- आजकल टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट आज कल अपने क्लाइंट के लिए नई सुई इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में एचआईवी या एड्स फैलने की संभावना नहीं है। अगर HIV पॉजिटिव व्यक्ति पर इस्तेमाल की गई सुई को बिना साफ किए आप पर इस्तेमाल करने से एड्स हो सकता है।

إرسال تعليق