कछुए वाली अंगूठी
वास्तु के मुताबिक कछुए वाली चांदी या तांबे की अंगूठी धारण करने से जीवन के वास्तु दोष समाप्त होते हैं। यह अंगूठी व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है साथ ही जीवन में धन-संपदा से जुड़ी परेशानियां भी दूर करती है।
तांबे की अंगूठी
वास्तु के अनुसार तांबे की अंगूठी धारण करने से आपका सूर्य ग्रह मजबूत बनता है। इससे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल होती है। इसके अलावा तांबे के कई औषधीय लाभ भी हैं, इसे धारण करने वाला व्यक्ति मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनता है।
हाथी की अंगूठी
वास्तु के अनुसार जहां हाथी का Statue घर में रखने से घर की सुख-शांति बनी रहती है वहीं हाथी के बालों से तैयार की गई अंगूठी भी जीवन के लिए शुभ मानी जाती है। वास्तु के अनुसार हाथी के बाल वाली अंगूठी पहनने से व्यक्ति को आर्थिक संकटों से निजात मिलती है।
नवग्रह अंगूठी
नवग्रह यानि नौ के नौ ग्रह एक ही अंगूठी में धारण करके इसे पहनने से आपको अच्छी सेहत, सुख, समृद्धी और मानसिक शांत हासिल होती है। इस अंगूठी को धारण करने वाला व्यक्ति नेगेटिव सोच से कोसों दूर रहता है।
सांप वाली अंगूठी
वास्तु के अनुसार सर्प यानि के आकार की अंगूठी पहनने से व्यक्ति के जीवन से कालसर्प दोष दूर होता है। यह अंगूठी आपको लोगों की बुरी नजर से बचाकर रखती है।




إرسال تعليق