लहसुन
सर्दी के मौसम में रोजाना खाली पेट लहसुन की 1-2 कली खानी चाहिए या फिर लहसुन को खाने के दौरान सलाद के रुप में भी ले सकते हैं। इससे हमारा पेट भी ठीक रहता हैं और हमे पेट से जुडी कोई बीमारी नही होगी। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बढ़ाती है।
अदरक
अदरक को कई मर्ज की दवा कहा जाता हैं। लोग खासकर इसे चाय, सब्जी और आयुर्वेदिक इलाज में प्रयोग करते हैं। यदि हम सर्दी में रोज अदरक की चाय पिएं या फिर खाने में यूज करें तो यह सर्दी-जुकाम, सांस से संबंधित समस्याएं नहीं होने देगा। सिर्फ इतना ही नहीं, अदरक हमारी बॉडी का कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
पालक
सर्दी के मौसम में हमें पालक खाना चाहिए ये हमारे लिए बेहद फायदेमंद हो सकता हैं। ठंड के दिनों में हफ्ते में 2-3 बार पालक का सूप भी पीना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और बीटा कैरोटिन जैसे तत्व आपको कई खतरनाक बीमारियों से दूर रखेगा।
मछली
अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आप सर्दी के मौसम में हफ्ते में एक बार मछली खा सकते हैं क्योंकि मछली में विटामिन डी और ओमेगा 3 जैसे एसिड्स पाए जाते है। जो इम्यून सिस्टम मजबूत रखता है। जिससे बीमारियां कोसों दूर रहती है।
बादाम
जैसा कि आप सब जानते हैं कि बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है। इसके अलावा ये आपको कई अन्य रोगों से भी बचाता है। सर्दियों के मौसम में रोजाना 4-5 बादाना भिगोकर या फिर ऐसे ही खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

إرسال تعليق