वृषभ राशिफल :- विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हो तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा। भय व चिंता का माहौल बनेगा।
मिथुन राशिफल :- माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है, सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। पित्रों की प्रसन्नता के लिए जतन करेंगे।
कर्क राशिफल :- कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्य सफल रहेंगे।
सिंह राशिफल :- यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस्य त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें। निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा। व्यावसायिक भागदौड़ अधिक होगी।
कन्या राशिफल :- कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
तुला राशिफल :- आप सोचते तो बहूत हैं पर कार्यों को कर नहीं पाते। अभी समय है। दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगाएं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।। शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल :- अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करें पूरे विश्वास से करें, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें, अग्यात भय रहेगा।
धनु राशिफल :- अपने व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दूसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों से विवाद न करें। पित्रों की शांति के लिए किसी योग्य ब्राह्मण को गाय दान करें।
मकर राशिफल :- व्यवसाय में खर्च हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेंगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगी। सन्तान से विवाद सम्भव है।
कुंभ राशिफल :- व्यावसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरूरी है। वायदा बाजार निवेशादि शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव तथा अस्वस्थता रहेंगी।
मीन राशिफल :- अपने व्यवहार को नम्र बनाएं अन्यथा अपने संबंध खत्म कर लेंगे। परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। शारीरिक बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

إرسال تعليق