क्रिकेट जैसे खेल में फिटनेस काफी ज्यादा अहम किरदार निभाती है। खिलाड़ी को मैच के दौरान ग्राउंड पर फील्डिंग करते समय दौड़ना पड़ता है। इसके अलावा गेंदबाजों और बल्लेबाजों को भी फिटनेस का ध्यान रखना पड़ता है।
क्रिकेट में अक्सर खिलाड़ी 35 से 40 साल की उम्र के दौरान रिटायर हो जाते हैं। 2019 में कुछ बड़े क्रिकेटर्स ने रिटायरमेंट ली थी जिसमें युवराज सिंह और अंबाती रायडू का नाम शामिल है। कुछ इस प्रकार से ही बड़े भारतीय खिलाड़ी 2019 ने रिटायर हो सकते हैं।
इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो 2020 में रिटायर हो सकते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं एमएस धोनी की
एमएस धोनी का इस सूची में आना लगभग तय था। धोनी को क्रिकेट खेलते हुए काफी समय हो चुका है। एमएस ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना ODI डेब्यू किया था। इसके बाद यह खिलाड़ी भारत का सबसे बढ़िया कप्तान और फिनिशर बन गया।
धोनी ने 2007 के T20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी। इसके बाद वह तीनों फॉर्मेट में इंडियन टीम के कप्तान बन गए। धोनी ने कई सालों तक भारत के मिडल ऑर्डर को संभालकर रखा। इस दिग्गज खिलाड़ी ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 17 हजार के करीब रन बनाए हैं।
वह अपने देश को टी20 और ODI वर्ल्ड कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी भी जीताने वाले पहले कप्तान है और उनका यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सकता। खैर, धोनी अब 38 साल के हो चुके हैं और धीरे-धीरे इस खिलाड़ी का प्रदर्शन गिरते जा रहा है। धोनी 2020 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं।
अब आगे बात करते हैं रविचंद्रन अश्विन की
रविचंद्रन अश्विन की ICC चैंपियंस ट्रॉफी के बाद किस्मत पूरी तरह से बदल गयी। अश्विन ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 2010 में डेब्यू किया था। वह कई सालों तक भारत के मेन स्पिनर रहे हैं। अश्विन ने अपना अंतिम टी20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाडी 2017 में खेला था।
इसके बाद भारत ने नए स्पिन यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को मौका दिया जो सफल रहे। अश्विन ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 286 विकेट लिए हैं। वह बढ़िया बल्लेबाजी भी करते हैं, उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 2000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं।
खैर, टी20 और ODI में इस खिलाड़ी का करियर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। वह भारत के लिए टेस्ट खेलना जारी रख सकते हैं। अगर उन्हें टी20 वर्ल्ड कप तक टीम में वापसी करने का मौका नहीं मिलता तो यह ऑफ स्पिनर 2020 में टी20 और ODI से रिटायरमेंट की घोषणा कर सकता है।
अब आपको तीसरे खिलाडी के बारे में बताते हैं वो हैं सुरेश रैना
सुरेश रैना भारत के सबसे अच्छे टी20 प्लेयर्स में से एक रहे हैं। रैना ने 2005 में भारत के लिए डेब्यू किया था और वह लंबे समय तक टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कई सालों तक भारत के मिडल ऑर्डर को संभाला था।
इसके अलावा वह वर्ल्ड कप 2011 की टीम का हिस्सा भी रहे हैं। रैना ने ODI में 5 हजार रन से ज्यादा बनाए हैं और वह कुल 5 शतक लगाने में सफल रहे हैं। टी20 में वह भारत के लिए पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज है।
सुरेश अंतिम बार भारतीय टीम का जुलाई 2018 में हिस्सा थे जहां उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम ODI और टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। यह खिलाड़ी अब टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने की तलाश में होगा। ऐसे में अगर वह टीम का हिस्सा नहीं बन पाते हैं तो वह 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं।




إرسال تعليق