मंगल ग्रह पर फिर मिले ऐसे सबूत, जिन्हें देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए


मंगल ग्रह पर जीवन को लेकर सालों से बहस चली आ रही है। समय-समय पर ग्रह पर मिलने वाले सबूतों से वैज्ञानिकों के दावे और पुख्ता होते हुए नजर आते हैं। हाल ही में मंगल ग्रह पर वैज्ञानिकों को एक डेडबॉडी मिली है। जिससे मंगल ग्रह पर जीवन होने की संभावना और ज्यादा बढ़ गई है।


अमेरिका के ओहायो यूनिवर्सिटी के कीट विज्ञानी और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से जुड़े डॉ. विलियम रोमोसर ने एक अध्ययन किया है। इसमें पाया गया कि कीट पतंगों की कई डेड बॉडियां पड़ी हुई हैं। इनमें कॉकरोच से लेकर मधुमक्खी आदि मौजूद हैं। डॉ. विलियम रोमोसर के मुताबिक मंगल से मिली तस्वीरों से पता चलता है कि वहां पर ऐसी कई आकृतियां देखने को मिली हैं जो मक्खियों और रेंगने वाले जैसे सांपों की आकृतियों से मिलती-जुलती है।


मंगल ग्रह पर मिली इन चीजों की तस्वीर क्यूरियोसिटी रोवर से ली गई हैं। इन तस्वीरों में मकड़ी, कॉकरोच जैसे कई आर्थोपोड जीवों के संकेत मिले हैं। डॉ. विलियम रोमोसर ने कहा इन आकृतियों का स्‍वरूप भविष्‍य में मिलने वाली गहन जानकारी के आधार पर बदल भी सकता है। इससे पहले भी मंगल ग्रह पर कई पैरों वाली आकृतियां मिली हैं। इनकी खोज मार्स पर भेजे गए रोवर्स से हुई थी।

Post a Comment

أحدث أقدم