क्या आपको इस बात का अंदाजा है कि भारतीय पुरुष अपनी पार्टनर की वर्जिनिटी को आज भी एक गंभीर विषय मानते हैं। इनका कहना है कि रिलेशनशिप में आने के लिए पार्टनर की वर्जिनिटी काफी मायने रखती है।
शारीरिक संबंधों के विषय पर भारतीयों की सोच कितने भी ऊंचे पायदान पर क्यों न पहुंच जाए, लेकिन लड़कियों की वर्जिनिटी के मामले पर उनकी सोच खोखली ही नजर आती है। सर्वे के मुताबिक भारत में 53 फीसदी लोग अपने पार्टनर की वर्जिनिटी को बहुत गंभीरता से लेते हैं।
इस मामले में अहमदाबाद के 82 फीसदी लोगों के लिए रिलेशनशिप में आने के लिए लड़कियों की वर्जिनिटी ज्यादा मायने रखती है। इस विषय पर जयपुर के 81 फीसदी लोगों का कहना है कि उनके लिए पार्टनर की वर्जिनिटी काफी मायने रखती है।
इस वर्ष के सर्वेक्षण में 42 प्रतिशत महिलाओं और 38 प्रतिशत पुरुषों ने इसे ही अपनी पसंदीदा सेक्स रुझान बताया है। यह 2003 से अब तक केवल 9 प्रतिशत अंक नीचे आया है।
साल 2004 में इसी सवाल के जवाब में 72 प्रतिशत युवाओं ने कहा था कि वे अपने लिए एक वर्जिन लड़की चाहेंगे। इससे पता लगता है कि हम अब भी ऐसा देश हैं जो पुराने ख्यालों के पक्ष में ज्यादा झुका नजर आता है.
बता दें सेक्स सर्वे 23 जनवरी 2019 से 20 फरवरी 2019 तक 4,028 लोगों से बातचीत पर आधारित है। इसमें तीन आयु वर्ग14-29, 30-49 और 50-69 वर्ष के लोगों से संपर्क किया गया था। यह सेक्स सर्वे इंडिया टुडे ने किया था।




إرسال تعليق