दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा , 'इस रिचार्ज की वैधता 84 दिन होगी और हर रिचार्ज के साथ तीन महीने के लिए बीमा कवर अपने आप मिल जाएगा। 18 से 54 वर्ष के सभी ग्राहकों को बीमा की सुविधा मिलेगी और इसके लिए कागजी दस्तावेजों या चिकित्सा परीक्षण की जरूरत नहीं होगी। बीमा का प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से तुरंत वितरित किया जाएगा।'
बयान में कहा गया है कि अनुरोध पर ग्राहक के घर पर बीमा की प्रति भेजी जाएगी। बीमा का लाभ लेने के लिए , ग्राहक को पहले रिचार्ज के बाद एसएमएस , एयरटेल थैंक्स एप या एयरटेल रिटेलर के माध्यम से कवर के लिए नामांकन करना होगा। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि एयरटेल ने इस सेवा को दिल्ली समेत कुछ चुनिंदा राज्य में पेश किया है और धीरे - धीरे देश भर में इसे पेश करेगी।



إرسال تعليق