अनन्या पांडे ने सिल्वर रंग की थाई-हाई स्लिट बॉडीकॉन ड्रेस में ढाया कहर, देखें तस्वीरें


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे बहुत ही कम समय में उभर कर सामने आई हैं। उन्होंने अभी तक सिर्फ एक ही फिल्म की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके कई फैन पेज चल रहे हैं।


हालाँकि, यह उनकी फैशन स्टाइल है, जिससे वह लोगों को अट्रैक्ट कर लेती हैं। कैजुअल ब्रंच आउटिंग से लेकर रेड कार्पेट इवेंट्स तक, अनन्या हर जगह अपने फैशन स्टेटमेंट से छा जाती हैं।


हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक इवेंट के लिए हालपर्न लंदन की चमकदार सिल्वर ड्रेस को पहना। एक्ट्रेस को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने स्टाइल किया था जिन्होंने अनन्या के लुक को विंटेज के साथ मॉडर्न भी रखा था।


स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 एक्ट्रेस को एक सिल्वर रंग की थाई-हाई स्लिट बॉडीकॉन ड्रेस में देखा गया। उन्होंने अपनी ड्रेस को ले मिल के स्ट्रैपी मेटेलिक शूज़ के साथ पेयर किया।


अपने मेकअप के लिए, अनन्या ने लहराते हुए बाल, पीच ग्लॉसी लिप्स, मेटैलिक आईशैडो का विकल्प चुना। कुलमिलाकर एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही थी।

Post a Comment

أحدث أقدم