एक यूजर ने लिखा गफूर को आइटम सॉन्ग के खिलाफ बोलने पर जब रबी ने उनकी आलोचना की, उसके बाद से ही ये वीडियो लीक हुए हैं। एक यूजर ने लिखा गफूर और इमरान की आलोचना करने के बाद किसी ने रबी की न्यूड वीडियो लीक कर दी। एक यूजर ने इसे पाकिस्तानी आर्मी जनरल को बदनाम करने की साजिश बताया। यूजर ने लिखा कुछ लोग रबी पीरजादा के ट्वीट को वायरल कर पाकिस्तान के डीजीआईएसपीआर और पाकिस्तानी आर्मी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। किसी की भी साजिश पर विश्वास न करें और रबी पीरजादा के साथ खड़े हों।
वहीं कुछ लोग इस घटना को रबी के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ भी जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा रबी पीरजादा के एक्स बॉयफ्रेंड ने यह वीडियो फैलाया है। उसके पास रबी का आईक्लाउड पासवर्ड था। प्लीज इस वीडियो को शेयर न करें. हमें किसी की प्राइवेट चीजों को इस तरह महज कुछ लाइक्स के लिए नहीं फैलाना चाहिए।
एक यूजर ने लिखा कई महिलाएं रबी पीरजादा से कहीं ज्यादा गफूर और उनके संस्थान की हर रोज आलोचना करती हैं। उनके वीडियोज भी लीक नहीं होते। मुझे नहीं लगता इसका रबी के आइटम सॉन्ग से कोई लेना-देना है। कई लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तानी आर्मी प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर के साथ बहस के बाद रबी की नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।




إرسال تعليق