'रांझणा' नाम के इस म्यूजिक वीडियो में एंजल जुबिन गर्ग के साथ मन को भावविभोर करने वाला गीत गाया है साथ ही वीडियो में भी उसने एक दमदार अभिनेत्री होने का भी एहसास करा दिया है।
एंजल का पहला म्यूजिक वीडियो 'जब छाए मेरा जादू' सारेगामा द्वारा रिलीज किया गया था। उनका जादू तो सचमुच चल गया। एंजल राय की आवाज और खूबसूरती दोनों सोशल मीडिया के दर्शक जानने पहचानने लगे हैं।
टिक-टॉक पर उनके बनाए वीडियो 'वखरा स्वैग' और 'कल रात ऑनलाइन मिली एक लड़की' को करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया है। एंजल राय श्रेया घोषाल को अपनी फेवरेट सिंगर और माधुरी दीक्षित व कैटरीना को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री मानती हैं।




إرسال تعليق