टिक-टॉक से मिली पॉपुलैरिटी के बाद बॉलीवुड में हुई एंजल राय की एंट्री


टिक-टॉक के जरिए सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी बटोरने वालीं एंजल राय की अब बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है।  जी हां, हाल ही में रिलीज किए गए एक वीडियो एल्बम 'रांझणा' में एंजल नजर आई हैं। वह सिर्फ इस वीडियो में नजर ही नहीं आई हैं, बल्कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग के साथ मिलकर 'आनेवाला पल' गाने को भी गाया है।


'रांझणा' नाम के इस म्यूजिक वीडियो में एंजल जुबिन गर्ग के साथ मन को भावविभोर करने वाला गीत गाया है साथ ही वीडियो में भी उसने एक दमदार अभिनेत्री होने का भी एहसास करा दिया है।


एंजल का पहला म्यूजिक वीडियो 'जब छाए मेरा जादू' सारेगामा द्वारा रिलीज किया गया था। उनका जादू तो सचमुच चल गया। एंजल राय की आवाज और खूबसूरती दोनों सोशल मीडिया के दर्शक जानने पहचानने लगे हैं।


टिक-टॉक पर उनके बनाए वीडियो 'वखरा स्वैग' और 'कल रात ऑनलाइन मिली एक लड़की' को करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया है। एंजल राय श्रेया घोषाल को अपनी फेवरेट सिंगर और माधुरी दीक्षित व कैटरीना को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री मानती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने