वृषभ राशिफल :- आज प्रस्तावित योजना लंबित हो सकती है। कार्य न होने से हताश होंगे। दूसरों की बातों पर बहुत जल्द विश्वास कर लेते हैं। सुख-सुविधा पर खर्च होगा। बुजुर्गों की भावनाओं को समझें। किसी विद्यार्थी को कलम भेंट करें।
मिथुन राशिफल :- आपका जिद्दी रवैया नुकसानदायक रहेगा। कार्य में सफलता न मिलने के कारण दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक विस्तार की योजना सफल रहेगी। आर्थिक सहायता करें।
कर्क राशिफल :- आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कार्यस्थल पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा। संतान के कृत्यों के कारण चिंतित होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी को धार्मिक ग्रंथ दान करें।
सिंह राशिफल :- आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय संभव है। घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं। आज किसी से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। परिजनों से संबंध बेहतर होंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। आज तांबे के पात्र में शक्कर भरकर दान करें।
कन्या राशिफल :- दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से अटके काम सहज ही पूरे होंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना बात बिगड़ जाएगी। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करेंगे। किसी गरीब कन्या के विवाह में आर्थिक सहयोग करें।
तुला राशिफल :- आपकी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। झूठ बोलने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बहनों से विवाद होंगे। असहाय की सहायता करें।
वृश्चिक राशिफल :- युवाओं के लिए समय उपयुक्त है। मनचाही नौकरी की तलाश रहेगी। मेहनत करने में पीछे न हटे पदोन्नति के आसार हैं। उच्च अध्ययन के लिए शहर छोड़ना होगा। निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आय के स्रोत बढेंगे। आज भगवान सत्यनारायण का पाठ करें।
धनु राशिफल :- आज लापरवाही की तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती है। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें। स्थाई संपत्ति के क्रय-विक्रय में धन लगेगा। आज किसी शिव मंदिर में शक्कर दान करें।
मकर राशिफल :- आलस हावी रहेगा। बुद्धिजीवियों से संपर्क बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। कारोबार में व्यवस्था में सुधार करें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी गरीब को भोजन करवाएं।
कुंभ राशिफल :- नौकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं। विरोधियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। आज भगवान लक्ष्मीनारायण को हलवे का भोग लगाएं।
मीन राशिफल :- अपनी मेहनत के बलबूते पर काम पूरा कर लेंगे। युवाओं का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। संतान की वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश में यात्रा होगी। आज किसी मंदिर में पानी से भरा मटका दान करें।

إرسال تعليق