जो लोग पैसे ट्रांसफ़र के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी


वर्तमान समय में स्मार्टफोन हमारे सभी कार्यों को पूरा कर देता है। फिर चाहे वह ऑनलाइन शोपिंग हो या फिर पैसों का लेन-देन, सभी को आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से कर सकते हैं। लोगों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम UPI को शुरू किया गया था। जिसके माध्यम से आप कहीं भी पैसे ट्रांसफ़र कर सकते हैं। ऐसे में जो लोग पैसे ट्रांसफ़र के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। जिसे जानकर आप खुशी से उछल पड़ेगे।


UPI ट्रांसफ़र प्रक्रिया को सुरक्षित माना जाता है। जिसके माध्यम से अब भारत के लोग देश के बाहर भी पेमेंट कर पाएंगे। दूसरे देश में यात्रा करने वाले यूजर्स को UPI आईडी दी जाएगी, जिसके माध्यम से पेमेंट किया जा सकेगा। फिलहाल यह जानकारी दो बैंकर्स द्वारा दी गई है। सरकार की तरफ से बाहर पेमेंट को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।


जानकारी के अनुसार, UPI यूजर्स UAI और सिंगापुर में ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे। इससे पहले इन देशों में RUPAY कार्ड उपलब्ध थे। NPCI द्वारा इस सेवा को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। UPI के बाद भारत में कार्ड्स पेमेंट में गिरावट आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितम्बर माह में UPI के द्वारा 95.5 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم