UPI ट्रांसफ़र प्रक्रिया को सुरक्षित माना जाता है। जिसके माध्यम से अब भारत के लोग देश के बाहर भी पेमेंट कर पाएंगे। दूसरे देश में यात्रा करने वाले यूजर्स को UPI आईडी दी जाएगी, जिसके माध्यम से पेमेंट किया जा सकेगा। फिलहाल यह जानकारी दो बैंकर्स द्वारा दी गई है। सरकार की तरफ से बाहर पेमेंट को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, UPI यूजर्स UAI और सिंगापुर में ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे। इससे पहले इन देशों में RUPAY कार्ड उपलब्ध थे। NPCI द्वारा इस सेवा को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। UPI के बाद भारत में कार्ड्स पेमेंट में गिरावट आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितम्बर माह में UPI के द्वारा 95.5 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया है।



एक टिप्पणी भेजें