बीते दिनों काम्या ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''जहां तेरी ये नजर है मेरी जान मुझे खबर है'' काम्या और शलभ दुबई में अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। संयोग से, काम्या की बेटी आरा और शलभ के बेटे ईशान का जन्मदिन 6 और 9 अक्टूबर को पड़ा था।
काम्या और शलभ की मुलाकात इसी साल फरवरी में हुई थी और कुछ ही महीनों में शलभ ने काम्या को प्रपोज कर दिया। दोनों अब अगले साल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। शादी मुंबई में होगी। शलभ दिल्ली स्थित हेल्थ केयर प्रोफेशनल हैं। काम्या ने पहले बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी लेकिन 2013 में दोनों का तलाक हो गया।



إرسال تعليق