उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के कई शहरों में इंजेक्शन लेकर खूबसूरत दिखने का काम बड़े धड़ल्ले से चल रहा है। ये सनसनी खेज खुलासा आगरा के रेड लाइट ऐरिया से छुड़ाई गई लड़कियों ने पुलिस के सामने किया है। दरअसल, मामला कुछ यूं है कि खूबसूरती को बढऩे के लिए लडकिया एक ड्रग का इंजेक्शन लेती हैं, जिससे वह सुंदर दिख सके। यह आदत किसी खतरनाक लत की तरह है।
वहीं यह सेहत के लिए भी बहुत हानिकारक है। इस ड्रग का अधिक उपयोग करने से लड़कियों की हडिय़ा कमजोर हो जाती है। यहीं नहीं इस ड्रग से इंसान मानसिक रूप से बीमार होने के साथ अर्थराइटिस जैसी बीमारी से भी ग्रस्त हो जाता है। आज कल लड़कियां 16 साल की उम्र से ही इसका इस्तेमाल करना शुरू कर रही है। जिसके कारण 22 साल के उम्र तक वह काफी बिमारियों से ग्रस्त हो जाती हैं।
बता दे कि पहले ऐसे ड्रग का इस्तेमाल केवल रेड लाइट में काम करने वाली लड़कियों के लिए किया जाता था। आपको बता दें की इन इंजेक्शन का इस्तेमाल आपको बहुत बीमार बना सकता है।




إرسال تعليق