कैमरे के सामने मलाइका ने दिखाईं दिलकश अदाएं, तस्वीरें देख दांतों तले उंगलियां चबा लेंगे


बॉलीवुड की छइयां-छइयां यानी मलाइका अरोड़ा इन दिनों सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। हालांकि वह अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। मल्ला अपने फैशन सेंस की वजह से लोगों के दिवों पर राज करती हैं।


जिम वर्कआउट हो या फैशन शो में रैंप वॉक या फिर किसी पार्टी की फोटो, मलाइका हमेशा पैपराजी और मीडिया का अटेंशन अपनी ओर खींचती हैं।


हाल ही में अब मलाइका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखने के बाद आप अपने दांतों तले उंगलियां चबा लेंगे। सामने आईं इन तस्वीरों में मलाइका पीच कलर डीप नेक ब्लाउज और लहंगे में काफी बोल्ड दिखीं।


कटदाना और मोतियों से सजे इस हेवी लहंगे में मलाइका ने कोई ज्वैलरी कैरी नहीं किया था। सटबल मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और साॅफ्ट कर्ली हेयर्स उनके लुक चार चांद लगा रहे हैं।


उन्होंने आंखों पर गहरे काजल के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। वहीं कुछ तस्वीरों में मलाइका रेड कलर के लहंगे में दिख रही हैं। ब्राइट रेड कलर के इस लहंगे में मलाइका ने अपने फिगर को फ्लॉन्ट किया। मिरर वर्क वाले इस लहंगे में मलाइका ग्लैमरस नजर आईं।


सामने आईं तस्वीरों में मलाइका का कॉन्फीडेंस देख आपकी सांसे थम जाएंगी। मलाइका को अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है। इन तस्वीरों में मलाइका कयामत ढा रही हैं।


बता दें कि मलाइका की ये तस्वीरें डेकेंडेंस फॉल फेस्ट‍िव 2019 कलेक्शन के लिए करवाए फोटोशूट की हैं। उनके फोटोशूट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।


बता दें कि मलाइका फैशन के मामले में वह हमेशा टॉप पर रहती हैं। अक्सर जहां एक्ट्रेसेस बोल्ड कलर्स कैरी करने से बचती हैं, वहीं मलाइका डार्क कलर्स को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया। उनका हर लुक बेहद क्लासी होता है।  

Post a Comment

أحدث أقدم